पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राम भरोसे हैं ग्रामीण क्षेत्र के बैंक और एटीएम

राम भरोसे हैं ग्रामीण क्षेत्र के बैंक और एटीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें बैंक, एटीएम और पेट्रोल पंप लूट की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। हालांकि इस तरह की घटनाओं से सचेत रहने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी बैंकों में रात्री गार्ड और पंपों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश जारी किए हुए हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में इसके बिल्कुल उल्टा है। जिला प्रशासन के आदेशों के बावजूद भी ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकतर बैंकों और एटीएम मशीनों पर रात्री गार्ड नहीं है। रात के समय यहां के एटीएम और बैंक राम भरोसे रहते हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में रात को पुलिस गश्त भी नहीं होती है जिससे चोरी की घटनाएं अधिक होने का अंदेशा रहता है।

बदमाशोंके निशाने पर रहते हैं बैंक और पंप

लुटेरेज्यादातर निशाना ग्रामीण क्षेत्र के पेट्रोल पंपों और बैंकों को ही बनाते हैं। जिले में पिछले वर्षों में हुई इस तरह की घटनाओं से यह साफ जाहिर है कि सुरक्षा के मामले में अधूरे ग्रामीण क्षेत्र के बैंक, पेट्रोल पंप और एटीएम चोरों के निशाने पर रहते हैं। शहरों में पुलिस की रात्री गश्त होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में लुटेरों का पुलिस का खौफ कम हो जाता है।