- Hindi News
- कार्यकर्ताओं के लिए मैं विधायक से कम नहीं : घोड़ेला
कार्यकर्ताओं के लिए मैं विधायक से कम नहीं : घोड़ेला
बरवालासे पूर्व कांग्रेसी विधायक रामनिवास घोड़ेला ने कहा कि चुनाव में हार जीत होती रहती है। लेकिन कार्यकर्ताओं नेताओं का आपसी रिश्ता इससे कहीं मजबूत होता है। विधानसभा चुनाव में भले ही हलके का जनादेश उन्हें नहीं मिला, लेकिन कार्यकर्ताओं के लिए वे आज भी विधायक से कम नहीं हैं और उनके हर सुख दुख में उनके साथ खड़े हैं। घोड़ेला सोमवार को अपने धन्यवादी दौरे के दौरान हलके के गांव नियाणा, बाड्या मिर्जापुर में वर्कर्स मीटिंग के दौरान कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे थे। इससे पूर्व घोड़ेला का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और अपने अपने गांव की समस्याएं रखीं। इस मौके पर ब्लॉक समिति सदस्य श्रवण कुमार, राजेश बूरा, प्यारेलाल जांगड़ा, दीपू, सुनील बेनीवाल, रामधारी शर्मा, कली राम, पप्पू धानक, भरत सिंह कालीरावणा, राजेंद्र बूरा, जोगीराम पूनिया, महाबीर जांगू सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
धन्यवादी दौरे के दौरान लोगों से बातचीत करते रामनिवास घोड़ेला।