पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान एक्सप्रेस में डिब्बे कम होने से मुसाफिर परेशान

किसान एक्सप्रेस में डिब्बे कम होने से मुसाफिर परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर से 250 यात्री जाते हैं दिल्ली के लिए

भास्करन्यूज | हिसार

ग्यारहसाल पहले हिसारवासियों की सुविधा के लिए दिल्ली तक के लिए किसान एक्सप्रेस चलाई गई थी। लेकिन 11 साल बीत जाने के बाद भी उसमें डिब्बों की संख्या नहीं बढ़ाई गई। शहर की जनता में बढ़ोतरी हो गई लेकिन किसान एक्प्रेस में केवल 11 ही डिब्बे हैं। डिब्बों की कमी होने के कारण मुसाफिरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। किसान एक्प्रेस भटिंडा से चलकर सिरसा, हिसार, भिवानी, रोहतक होते हुए दिल्ली तक चलती है। इसमें हिसार से 250 से अधिक यात्री देश की राजधानी के लिए सफर करते हैं। जब हिसार स्टेशन पर भास्कर संवाददाता ने यात्रियों से किसान एक्प्रेस मे कम डिब्बे होने के बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि भिवानी तक तो हालात सही रहते हैं इसके बाद भीड़ हो जाती है जिससे धक्कामुक्की होने लगती है। यात्रियों ने बताया कि भीड़ होने के कारण कई बार तो शौचालयों में भी बैठना पड़ता है।

किसान एक्सप्रेस में हिसार से दिल्ली की तरफ 250 से अधिक यात्री रोजाना यात्रा करते हैं। इस ट्रेन में डिब्बे महज 11 हैं। इन डिब्बों में महज दो डिब्बे ही जनरल डिब्बे हैं। यानी कह सकते हैं गरीब यात्रियों को केवल इन्हीं डिब्बों में ही सफर करना पड़ेगा। बाकी डिब्बों की रिजर्वेशन हाेती है। किसान एक्प्रेस वैसे तो हिसार से ही फुल हो जाती है। लेकिन भिवानी पहुंचने पर यह ओवर लोड हो जाती है। कई यात्री तो जान जोखिम में डाल कर ट्रेन की खिड़कियों पर लटक कर सफर करते हैं। इसके अलावा रोजाना काफी यात्री जगह नहीं मिलने के कारण साधनों को सहारा लेते है। भिवानी से रोजाना 600 से अधिक यात्री रोहतक दिल्ली के लिए सफर करते हैं।

दैनिक यात्री संघ के ने कई बार किसान एक्सप्रेस के डिब्बों की संख्या बढ़ाई जाने की मांग उठाई। इसके लिए कई उन्होंने स्टेशन मास्टर से लेकर बीकानेर मंडल अधिकारियों को भी लिखा। हर बार आवश्वासन के अलावा कुछ हाथ नहीं लगा।

^ किसान एक्सप्रेस के डिब्बों की संख्या बढ़ाने की मांग को बीकानेर मंडल के आला अधिकारियों को लिखा जाएगा। रेलवे का प्रयास है कि रेलवे यात्रियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाए। उम्मीद है कि जल्द ही इस समस्या का निवारण हो जाए।

निहालसिंह, स्टेशनमास्टर हिसार।

मजबूरन उतरना पड़ा ट्रेन से : योगेश द्विवेदी

योगेशद्विवेदी ने बता