- Hindi News
- सॉलिड वेस्ट का प्लांट फिट करने में जुटा निगम
सॉलिड वेस्ट का प्लांट फिट करने में जुटा निगम
नगरनिगम ने सॉलिडवेस्ट मैनेजमेंट की प्लानिंग को पटरी पर लाने के लिए जमीन का प्रस्ताव तैयार किया है। फिलहाल ढंढ़ूर के डंपिंग स्टेशन से करीब दो किमी दूर 54 एकड़ भूमि पर सॉलिडवेस्ट के प्लांट को फिट करने की तैयारी में निगम जुटा है। जमीन का प्रस्ताव पशुपालन विभाग के माध्यम से शासन तक इसी सप्ताह भेजा गया है। निगम सूत्रों का कहना है कि ढंढ़ूर से महज दो किमी की दूरी पर सॉलिडवेस्ट मैनेजमेंट के प्लांट के लिए जमीन तलाश ली गई है। इसमें करीब तीन किमी सड़क के लिए चार एकड़ भूमि तय की गई है। जबकि शेष 50 एकड़ भूमि पर प्लांट को स्थापित करने की प्लानिंग है। इसी सप्ताह प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जोकि पशुपालन विभाग से जमीन देने में काेई आपत्ति तो नहीं है, इस बात पर रजामंदी लेकर ही जमीन के बारे में हां हुई।
एनसीआर की टीम के समक्ष निगम अधिकारी सॉलिडवेस्ट पर हुए काम की रिपोर्ट पेश करेंगे। अफसरों का कहना है कि जमीन तलाशने से लेकर अब तक डेमो दिखाने चुकी कंपनियों की स्कीमों और सॉलिडवेस्ट लगाने के हुए काम की रिपोर्ट टीम के सामने रखी जाएगी। जबकि टीम अपने सुझावों के अलावा भविष्य की योजनाओं और बेहतर क्या उपाय हो सकते हैं, इस पर रिपोर्ट रखेगी।
सॉलिडवेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पहले विरोध के चलते टालना पड़ा था। प्रस्ताव तो चुनाव के दौरान ही तैयार किया गया था। चुनाव के चलते फाइल पशुपालन विभाग तक नहीं आई थी। शासन से चुनाव के बाद पशुपालन विभाग को जमीन की फाइल भेजी थी। हमने 54 एकड़ जमीन का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है।
अरविंदकुमार बिश्नोई, ईओ,नगर निगम
जब तक सॉलिडवेस्ट मैनेजमेंट के प्लांट के लिए जमीन नहीं मिल जाती और प्लांट डेवलप नहीं हो जाता, तब तक इस पर चाहे एनसीआर की टीम हो या अन्य चर्चा करना ही बेकार है। क्योंकि पहले प्लांट लगाने पर प्रशासन को तैयारी करानी चाहिए। यदि प्लांट की बात की जाए तो यहां बिजली वाला प्लांट ही सफल हो सकता है। इसलिए प्रशासन को प्लांट को स्थापित करने और किस तरीके का प्लांट सफल हो सकता है, इन बिंदुओं पर मंथन करना चाहिए।
प्रो.संपतसिंह, पूर्वमंत्री