पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिलगेट में पानी की निकासी होने से खाली प्लाॅटों में भरा

मिलगेट में पानी की निकासी होने से खाली प्लाॅटों में भरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कच्चीसड़कें वर्षों से पड़ी हैं। जल निकासी की व्यवस्था नहीं। खाली पड़े प्लॉटों में घरों का पानी भरा रहता है। नगर निगम से लेकर प्रशासनिक अफसरों और राजनेताओं को अपना दर्द सुनाया, लेकिन मिलगेट क्षेत्र के तरसेम नगर के लोगों को न्याय नहीं मिला। अव्यवस्थाओं से बेहाल लोगों ने आंदोलन को आखिरी विकल्प बताया है।

अल्टीमेटम भी 15 दिनों का दिया है। यूं तो मिलगेट में अधिकतर सड़कें जर्जर और टूटी पड़ी हैं, हालांकि बदहाली का सबसे बड़ा उदाहरण देखना है तो तरसेम नगर सब पर भारी पड़ेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि दो गलियां पूरी तरह से कच्ची पड़ी हैं। कच्ची गलियों के अलावा जल निकासी की व्यवस्था होने से यहां खाली पड़े प्लॉटों में घरों से निकलने वाले पानी को छोड़ा जा रहा है। यह खाली प्लॉट तालाब का रूप ले चुके हैं। इससे गलियों के बच्चों के साथ हादसा होने के अंदेशा रहता है। स्थानीय निवासी पंकज सिंह, सतीश शर्मा ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित और मौखिक तौर पर नौ महीने से लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोरे आश्वासन ही मिल रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने सीवर लाइन बिछाने के लिए आए पाइपों पर गोबर डालने और तमाम अव्यवस्थाएं होने की बात कही। राेष जताने वालों में ऊषा, किरन देवी, हरीश, सुनीता, सुनील, देवेंद्र आदि शामिल हैं।

^मैंने दोनों गलियों में सीवर लाइन बिछवाने के लिए विभाग से बात कर ली है। दो दिनों के अंदर काम शुरू करा देंगे और कच्ची गलियों को पक्का कराने के लिए तैयारी कर ली है।\\\'\\\'

मास्टरप्रहलाद सिंह, पार्षद,वार्ड-सात

मिल गेट क्षेत्र के तरसेम नगर में गलियां कच्ची हैं, जबकि जल निकासी की व्यवस्था होने से खाली पड़े प्लॉटों में पानी भरा रहता है।