पवन जांगड़ा बने उप महाअधिवक्ता
हिसार |वरिष्ठ एडवोकेटपवन कुमार जांगड़ा को प्रदेश सरकार की ओर से उप महाअधिवक्ता नियुक्त करने पर अधिवक्ताओं ने खुशी जताई हैं। पवन जांगड़ा प्रदेश सरकार के लिए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में केसों की पैरवी करेंगे। इस अवसर पर सुरेश शर्मा, संजीव यादव, प्रदीप जांगड़ा, चरण सिंह श्योराण ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।