विद्या संस्कार स्कूल में विदाई पार्टी
हिसार | दुबेटास्थित ग्रामीण विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल में नौंवीं एवं ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा अपने वरिष्ठ साथियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्राचार्या स्नेहलता ने विद्यार्थियों से अपनी प्रतिभा की पहचान कर राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया। समारोह में छात्रा शीला ने हरियाणवी गीत ‘लांबै ठाड्डे छोरे’ पर तो छात्रा ममता ने ‘नाचूं बिन पायल’ और रितु, रेनु अनिकेत ने विभिन्न गीतों पर डांस कर समां बांध दिया। सोनू पंघाल ने हरियाणवी रागिनी ‘मात-पिता की कद्र करै ना’ के जरिए वर्तमान परिवेश में रिश्तों के बिखराव पर प्रकाश डाला। इसके अलावा नसीब, सुरेंद्र, दिनेश, विकास, आशीष, प्रवीण आदि ने भी अपनी-अपनी प्रस्तुतियों से समारोह को यादगार बनाया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य कृष्ण पंघाल, अंजनी शर्मा, संदीप मुजाहदपुर, सोनू पंघाल, कुलदीप, विनोद, रीना, प्रियंका, अल्पा, संजू, कुसुम, किरण, वजीर, भूपेंद्र आदि मौजूद थे।