- Hindi News
- मेहनत, लगन और विश्वास से हम बदल सकते हैं अपना भाग्य
मेहनत, लगन और विश्वास से हम बदल सकते हैं अपना भाग्य
हिसार | स्प्रिंगफील्ड स्कूल का 19वां वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव जीजेयू के रणबीर सिंह सभागार में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का थीम सर्कस रहा, जिसमें बच्चों ने लघुनाटिका नृत्य यह संदेश दिया कि हमें हंसाने के लिए हमेशा जोकर की जरूरत नहीं होती। हम अपनी मेहनत लगन विश्वास के साथ अपना भाग्य बदल सकते हैं। कार्यक्रम में बच्चों ने मनुभाई मोटर चली चू चू...चंदा चमके चमचम... पग घुंघरु बांध मीरा नाची...आदि गानों पर डांस किया। जूडो कराटे का प्रदर्शन करके बच्चों ने सभी को हैरत में डाल दिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने अभिभावकों और बच्चों को राष्ट्र भावना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मंदिर में भगवान की तस्वीर के साथ एक भारत माता की तस्वीर भी रखे बच्चों को भारत के इतिहास के बारे में जानकारी दे। कार्यक्रम में पंजाबी वेलफेयर सोसायटी के वेद अरोड़ा ने गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शिरकत की। इस दौरान विधायक डाॅ. कमल गुप्ता वेद अरोड़ा ने बच्चों को पुरस्कार से सम्मानित किया।