- Hindi News
- राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में छाए हिसार के विद्यार्थी
राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में छाए हिसार के विद्यार्थी
गुड़गांवमें आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रदर्शनी में हिसार के तीन विद्यार्थियों ने शानदार मॉडल प्रस्तुत कर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों के नाम अब राष्ट्र स्तरीय प्रदर्शनी के लिए भेजा जाएगा। जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूर्णिमा गुप्ता ने बताया कि 4-6 फरवरी को गुड़गांव में एनसीईआरटी नई दिल्ली की तरफ से 42वीं राज्य स्तरीय जवाहर लाल नेहरू साइंस, मैथ और एनवायरमेंट प्रदर्शनी आयोजित की गई थी।
प्रदर्शनी में प्रदेश भर के विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किए। इसमें जिले के 15 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। एल्गी बायोफ्यूल का मॉडल प्रस्तुत करने पर जहाज पुल स्कूल के छात्र अमित को प्रदेश स्तर पर प्रथम पुरस्कार मिला। इसी तरह मार्स ऑर्बिटर मिशन के मॉडल में लाडवा के गवर्नमेंट गर्ल्स हाईस्कूल की छात्रा शीतल को भी द्वितीय और आर्य नगर के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल के छात्र दलबीर को मल्टीपरपज मशीन का मॉडल प्रस्तुत करने पर तीसरा पुरस्कार मिला। जिला विज्ञान विशेषज्ञ ने बताया कि जिले के लिए यह गर्व की बात है। अब इन विद्यार्थियों का नाम राष्ट्र स्तरीय प्रदर्शनी के लिए भेजा जाएगा। तीनों विद्यार्थियों ने शिक्षक जगदीश प्रसाद, शिक्षिका ईला और रितुला के निर्देशन में यह मॉडल तैयार किए थे।
^तीनों विद्यार्थियों का मॉडल प्रदेश स्तर पर चुना गया है। यह एक अच्छी शुरुआत है। इससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। डॉ.मधु मित्तल, जिलाशिक्षा अधिकारी हिसार
छात्र दलबीर अपने मॉडल के साथ।
प्रदर्शनी में मॉडल प्रस्तुत करती लाडवा स्कूल की छात्रा शीतल।