ढाई घंटे में निकाला 15 ट्रॉली कचरा
स्वच्छताअभियान की मुहिम के तहत रविवार को वार्ड-18 में साफ-सफाई की गई। वार्ड के लोगों ने पार्षद कर्मवीर ढिल्लो के साथ हाथों में झाड़ू थामकर और फावड़े लेकर कचरा उठाया तो पूरे वार्ड से गंदगी के ढेर हट गए। जिन जगहों पर गंदगी थी, वहां स्वच्छता देखने को मिले। इस दौरान हाथों की रेहड़ी से 15 ट्रॉली कचरे को निकाला गया। आजाद नगर स्थित दमकल केंद्र के सामने पार्षद कर्मवीर के कार्यालय के बाहर वार्ड के लोग और स्वयंसेवक सुबह 10.30 बजे इकट्ठे हुए। यहां से सभी आदर्श नगर कॉलोनी में पहुंचे और सफाई अभियान की शुरुआत की।
करीब 55 लोगों की टीम ने यहां खाली पड़े प्लॉटों, गलियों और घरों के पास साफ-सफाई की। इसके बाद अभियान एचटीएम कॉलोनी में चलाया गया। यहां करीब छह हाथ की रेहड़ियां भरकर कचरा और कूड़ा निकाला गया। इसके बाद तुलसी बिहार में दोपहर करीब एक बजे तक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान पार्षद ने घर-घर जाकर सफाई रखने के लिए अपील की, जबकि स्वच्छता के बारे में लोगों को बताया। साथ ही भविष्य में स्वच्छता बनाए रखने के लिए लोगों को संकल्प दिलाया। इस बीच निगम के तीन कर्मचारी सफाई के सामान के साथ मौजूद रहे।
इन्होंनेअभियान में की शिरकत
कर्मवीरके नेतृत्व में चले सफाई अभियान के दौरान कुलवीर, पंकज, परविंदर, विनोद सोनी, सुरेश बूरा, रविंद्र, अरविंद, गौरव, यश, अमित सिहाग, बिजेंद्र लांबा, मनीष, कुलदीप पूनिया, रमेश पायल, अन्नू, सुनीता, मन्नू मलिक, सरस्वती, विमला, ओमवती, सुशीला सविता आदि मौजूद रहे।
अबपार्षद अपनी मौजूदगी में चलवाएंगे रोजाना अभियान
सफाईअभियान में जनता की तरफ से मिले समर्थन के बाद पार्षद कर्मवीर ने रोजाना अभियान चलाने का संकल्प लिया है। लोगों ने रोजाना चलने वाले अभियान में साथ देने का वायदा किया। पार्षद का कहना है कि रोजाना चार गलियों में सफाई अभियान तब तक चलता रहेगा जब तक पूरी तरह से गंदगी खत्म हो जाए।
बुड़ाक में भी सफाई अभियान
हिसार | शहीदभगत सिंह युवा सेवा संगठन की ओर से रविवार को गांव बुड़ाक में सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें काफी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और लोगों को साफ सफाई रखते हुए गांव को स्वच्छ बनाने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर संगठन के सभी पदाधिकारी सदस्यों सहित भारी संख्या में गांव के युवा मौजूद रहे।
कूड़े के ढेर नहीं रहेंगे अब : वार्ड-18की गलियों में सफाई करने में जुटे पार्षद कर्मवीर ढिल्लो और स्थानीय जनता
कैसे स्वच्छ बने
अपना हिसार
महाअभियान
वार्ड-18 में सफाई अभियान के दौरान झाड़ू लगाकर जो कूड़ा इकट्ठा किया गया उसे हाथों से ट्रॉली में डालने में जुटा एक युवक