पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटेल नगर के विद्यालय में हर्बल पार्क विकसित करने की पहल

पटेल नगर के विद्यालय में हर्बल पार्क विकसित करने की पहल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | पटेलनगर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परिसर को हर्बल पार्क के रूप में विकसित करने की एनएसएस के स्वयंसेवकों ने शुरुआत कर दी। पार्क को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया है। एनएसएस के स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर में पर्यावरण सुरक्षा के लिए फलदार जामुन के पेड़ और विद्यालय में सुंदरीकरण के लिए 110 इंग्लिश गुलाब, 1000 सीजनल फ्लाॅवर के पौधे लगाए। इस दौरान स्वयंसेवकों ने एनएसएस के डिस्ट्रिक कोऑर्डिनेटर एवं राज्य शिक्षक अवाॅर्डी डॉ. नरेंद्र सिंह दुहन और अनिल कुमार वर्मा, एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी के नेतृत्व में हर्बल पार्क के निर्माण के लिए क्यारियां तैयार कीं। इस अवसर पर कृष्ण कुमार वर्मा प्राचार्य, नंदराम चौकीदार, रमेश कुमार तारादेवी, चतुर्थ कर्मचारी, ओमप्रकाश माली नरेश कुमारी आदि मौजूद रहे।