सीनम और संदीप को खिताब
हिसार| सेक्टर15 स्थित ब्लूमिंग डेल्स स्कूल में रविवार को विदाई पार्टी आयोजित की गई। इसमें कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने सीनियर्स को विदाई दी। विदाई समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। ओवरऑल परफॉरमेंस के आधार पर सीनम वर्मा को मिस ब्लूमिंग संदीप शर्मा को मिस्टर ब्लूमिंग चुना गया। इस दौरान प्राचार्या रीटा शर्मा और डायरेक्टर हिमांशु शर्मा ने विद्यार्थियों की हौसला अफजाई की। इस मौके पर स्कूल स्टाफ के सभी सदस्य अन्य मौजूद रहे।