छात्रों ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम
हिसार | राजगढ़रोड स्थित एक स्कूल में रविवार को 58वां पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इस अवसर पर करीब दो सौ विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान 11 सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों ने कई राज्यों की संस्कृति की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद प्रो. जीआर गोदारा रहे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए विद्यार्थियों ने लोगों को जागरूकता का संदेश भी दिया। इस अवसर पूरे वर्ष में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट रहने वाले 104 विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर राजस्थानी, हरियाणवी, कोली(मछुआरा), डिंडी, मराठी, तमाशा और महाराष्ट्र का लावणी नृत्य विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया। वहीं छोटे बच्चों ने जादू का खेल दिखाकर भी दर्शकों को गदगद किया।