- Hindi News
- सर्वे में मिली 2145.92 स्क्वेयर किमी. बेकार जमीन, इस्तेमाल में लाने का खाका तैयार
सर्वे में मिली 2145.92 स्क्वेयर किमी. बेकार जमीन, इस्तेमाल में लाने का खाका तैयार
{प्रदेश की 4 फीसदी जमीन नहीं हो रही प्रयोग
विनीततोमर | हिसार
प्रदेशकी सारी जमीन के इस्तेमाल के लिए केंद्र सरकार ने पहल की है। हिसार स्थित हरियाणा स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (हरसैक) से सेटेलाइट के जरिये सर्वे वेस्ट लैंड का पता किया गया है। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 2145.92 स्क्वेयर किलोमीटर लैंड वेस्ट है। इस वेस्ट लैंड को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से विकसित किया जाएगा।
दरअसल, प्रदेश में कहीं जलभराव की स्थिति है तो कहीं झाड़ियों के कारण लैंड वेस्ट पड़ी है। इसके अलावा कहीं पर जमीन साल्ट बैक्टिड है तो कहीं पहाड़ी इलाका है। ऐसे लैंड का सर्वे कराने के लिए केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने पिछले वर्ष हरसैक को प्रोजेक्ट दिया था।
हरसैक के विज्ञानियों ने सेटेलाइट के माध्यम से पूरे प्रदेश की वेस्ट लैंड का 23 बिंदुओं पर सर्वे किया, जिससे पता चला कि प्रदेश की कुल 44212 स्क्वेयर किलोमीटर में से 2145.92 स्क्वेयर किलोमीटर लैंड वेस्ट पड़ी है, जो पूरे प्रदेश के क्षेत्रफल का 4.85 फीसदी है। विज्ञानियों ने इसका नक्शा तैयार कर सरकार को भेज दिया है। वेस्ट लैंड को डेवलप करने के लिए क्या योजनाएं होंगी और कैसे डेवलप किया जाएगा इसके लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय ने फिलहाल प्रोजेक्ट में कोई जिक्र नहीं किया है।
रिपोर्ट तैयार कर मंत्रालय को भेजी जाएगी
^केंद्रसरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की तरफ से यह सर्वे कराया गया है, जिसमें प्रदेश की वेस्ट लैंड का पता चला है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर मंत्रालय को भेज दी गई है।’’ डाॅ.रमेश हुड्डा, चीफ साइंटिस्ट हरियाणा स्पेस एप्लीकेशन सेंटर हिसार
ऐसे किया गया सर्वे
हरसैकके वरिष्ठ विज्ञानी डाॅ. वीएस आर्य को इस प्रोजेक्ट का कॉर्डिनेटर बनाया गया। इसके बाद विज्ञानियों की टीम ने सेटेलाइट को छोड़ा। पूरे प्रदेश का राउंड लगाने के बाद सेटेलाइट करीब एक सप्ताह या दस दिन बाद दोबारा से वापस पहुंचा। इस प्रक्रिया को पांच से सात बार किया गया, जिसके बार सेटेलाइट से ली गई फोटो को सॉफ्टवेयर के माध्यम से कंप्यूटर पर डाला गया। इससे पता चला कि प्रदेश में कितनी वेस्ट लैंड है।