- Hindi News
- 10 करोड़ रुपये से संवरेंगे हुडा के पार्क
10 करोड़ रुपये से संवरेंगे हुडा के पार्क
हुडाने पार्कों को संवारने की तैयारी शुरू कर दी है। नए वित्तीय वर्ष में पार्कों और ग्रीन बेल्टों में काम कराने के लिए उद्यान ब्रांच करीब 10 करोड़ रुपये खर्च करेगी। यह रकम सर्कल के सभी सेक्टरों में खर्च होगी। फिलहाल विभाग नए बजट में जिन सेक्टरों में आबादी बढ़ी है, वहां नए पार्क विकसित करेगी।
उद्यान ब्रांच ने सर्कल के सभी सेक्टरों में नए सिरे से विकसित होने वाले पार्कों और ग्रीन बेल्टों का ब्याेरा तैयार है। जबकि मौजूदा पार्कों और ग्रीन बेल्टों में मरम्मत से लेकर पौधरोपण का भी खाका खींच लिया है। अफसरों ने इसके लिए फिलहाल कुल 10.60 करोड़ रुपये का बजट बनाया है, इस प्रस्तावित बजट को पास होने के लिए प्रशासनिक अफसरों के जरिए शासन को भेज दिया है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि इस बजट को लगभग मंजूरी मिलना तय है, क्योंकि बीते साल यही बजट 11.15 करोड़ रुपये था। हुडा क्षेत्र में आने वाले गांवों में काम कराता है। वर्ष 2015-16 के प्रस्तावित बजट में गांवों के लिए कोई बजट नहीं रखा है। ऐसे ही योजना में आने वाले गांवों और आशियाना प्रोजेक्ट पर भी विभाग बजट खर्च नहीं करेगा।
पार्कोंऔर ग्रीन बेल्ट पर यह होंगे काम
हुडाकी हॉर्टीकल्चर डिवीजन ग्रिल फेसिंग, लोहे की एंगल, आरसीसी पिलर फेसिंग, सीसी पाथ, बच्चों के खेलने के सामान के अलावा पौधरोपण का काम इस बजट से होगा। सेक्टरों में जब तक आबादी नहीं होती है, तब तक पार्कों का निर्माण रोक दिया जाता है। जैसे हिसार के सेक्टर तीन और पांच में अभी पार्कों को विकसित किया जाएगा।
^हम पार्कों को संवारने से लेकर सुंदरीकरण कराएंगे। इसके लिए हमने ब्योरा तैयार कराया है। कैप्टनमनीष लोहान, एस्टेटऑफिसर हुडा
हिसार सर्कल के हांसी, हिसार, आदमपुर, जींद, नरवाना, भिवानी, बवानीखेड़ा, भट्टू, रतिया, टोहाना, फतेहाबाद, सिरसा, ऐलनाबाद, कालावाली, डबवाली में काम होंगे। वहीं, हिसार के अर्बन एस्टेट, सेक्टर एक चार के अलावा पुलिस लाइन, ताऊ देवीलाल पार्क, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट सहित सभी सेक्टरों में काम होंगे।
कामका नाम कुल बजट
चालूकार्य 106
नए कार्य 88
बिल्डिंगों के कार्य 12
विशेष मरम्मत 101
सालाना मरम्मत 603
सरकारी जमीन में कार्य 132
डिपोजिट वर्क 18
कुल बजट 1060 लाख रुपये
नोट:यहकुल राशि लाख रुपये में है। इससे पार्क और ग्रीन बेल्टों का निर्माण होना है।