पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हुडा के अफसरों और कर्मचारियों ने खेल स्पर्धा के लिए बहाया पसीना

हुडा के अफसरों और कर्मचारियों ने खेल स्पर्धा के लिए बहाया पसीना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | हुडाकी तीन दिवसीय राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता गुड़गांव में 20 से 22 फरवरी के बीच होगी। इसके लिए 16 प्रतियोगिताओं के लिए हिसार सर्कल के खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल लिया गया। इस दौरान हुडा के दफ्तर में बैठकर फाइलों में दिमाग खपाने वाले अफसर और कर्मचारी मंगलवार को खेल मैदान में जूझते दिखे। पसीने से तर-बतर और चेहरे पर उत्साह लिए हुए सभी का एक ही उद्देश्य था कि टीम में चयन हो। अर्बन एस्टेट स्थित हुडा के खेल मैदान और न्यू यशोदा पब्लिक स्कूल में सुबह 11 बजे से ट्रायल शुरू हुए। सर्कल के मैनेजर रण सिंह ने बताया कि ट्रायल में पहुंचे प्रतिभागियों में से कुल 135 खिलाड़ियों का चयन होगा।

न्यू यशोदा पब्लिक स्कूल में वाॅलीबाल टीम में चयन के लिए कर्मचारी अधिकारी ट्रायल देते हुए।