पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनरेगा घोटाले के आरोपी नहीं हुए गिरफ्तार, एसपी, सीएम से गुहार

मनरेगा घोटाले के आरोपी नहीं हुए गिरफ्तार, एसपी, सीएम से गुहार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेदड़गांव में पिछले वर्ष हुए मनरेगा घोटाला में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हाेने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। इसी प्रकरण को लेकर मंगलवार को ग्रामीण एसपी से मिले। आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही।

मंगलवार को एसपी सौरभ सिंह को दिए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि आरटीआई कार्यकर्ता बलजीत पुत्र मनोहर लाल ने कुछ समय पहले गांव में हुए मनरेगा कार्यों के तहत सूचना मांगी थी। आरटीआई में खुलासा हुआ कि मृतकों के नाम पर भी योजना का लाभ लिया जा रहा है। फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर मई 2014 में सरपंच शमशेर सिंह समेत 11 लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। इतना समय बीतने के बाद भी अभी नामजद लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। आरोप लगाया कि आरटीआई कार्यकर्ता को कई बार परिवार समेत जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। एसपी ने शिकायत करने वालों में बलजीत, कलीराम, ओमप्रकाश, ईश्वर, हरिकिशन, रामकुमार, सत्यनारायण, नत्थूराम और जियालाल थे।

^सरपंच समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है, जिस पर जांच चल रही है। जांच के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।’’ अनिलकुमार, थाना प्रभारी।

^मामला संज्ञान में आया है। बरवाला थाना प्रभारी से मुकदमे को लेकर जानकारी ली जाएगी। आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई होगी।’’ सौरभकुमार, एसपी हिसार।

^एक्सईएन, एसडीओ और अन्य कई अधिकारी जांच कर चुके हैं। पुलिस की जांच अभी चल रही है। फर्जीवाड़ा हुआ है या नहीं यह जांच के बाद पता चल जाएगा।\\\'\\\' शमशेरसिंह, सरपंच खेदड।