पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेफ्टी लॉक ने बचा लिया सरसौद पीएनबी का माल

सेफ्टी लॉक ने बचा लिया सरसौद पीएनबी का माल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवसरसौद चोरों ने पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में नाटकीय ढंग से वारदात को अंजाम दिया। घंटों मशक्कत करने के बाद भी चोर एटीएम मशीन बैंक के खजाने को चुराने में सफल नहीं हो सके। चोरों ने बैंक के अंदर मेन गेट पर आते ही गेट की ऊपर लगे सीसीटीवी कैमरे की तारों को तोड़ दिया और राड की सहायता से बैंक के मेन गेट पर लगे हुए शटर के ताले तोड़ कर अंदर प्रवेश किया। बैंक के अंदर जाने से पहले बदमाशों ने बैंक के मेन गेट पर लगी बिजली की एमसीबी को भी बंद कर दिया और यही नहीं बैंक के अंदर लगे सभी आठों कैमरों की दिशा भी बदल दी ताकि वारदात को अंजाम देते वक्त उनकी फुटेज सीसीटीवी में रिकॉर्ड ना हो सकें। चोरों ने एटीएम मशीन के ऊपर की ओर लगी स्क्रीन को खोलकर कैश को बाहर निकालने का प्रयास किया। परंतु वहां से कैश नहीं निकल सका। मशीन के नीचे लगे सेफ्टी लॉक को तोड़ने के बाद भी वे मशीन से कैश नहीं निकाल सकें।

जिसके बाद उन्होंने बैंक के अंदर बने लॉकर को खोलने का प्रयास किया। इस दौरान चोरों ने बैंक के अंदर रखे काउंटर और अलमारी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और वहां रखी हुई फाइलों को भी खंगाला गया घटना का उस समय पता लगा जब सुबह सफाई कर्मचारी बैंक में सफाई करने के लिए आया। उसने देखा कि बैंक के सभी ताले टूटे हुए हैं। उसने इसकी सूचना तुरंत बैंक के मैनेजर को दी। बैंक मैनेजर ने तुरंत बैंक में आकर सारी स्थिति देखी और पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी। सूचना मिलते ही कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बैंक के अंदर हुई चोरी की वारदात का निरीक्षण किया। पुलिस ने हिसार से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को बैंक में बुलाया।

जिसके बाद उन्होंने बैंक के अंदर बने लॉकर को खोलने

बैंक में नहीं है गार्ड तैनात

^मशीनके अंदर लगभग चार लाख रुपये कैश था। उन्होंने बताया कि चोरों ने बैंक के अंदर बने लॉकर रूम को भी खोलने का प्रयास किया, परंतु वे उसे नहीं खोल सके। जिसके अंदर लाइसेंसी बंदूक और बैंक के जरूरी कागजात थे। भारद्वाज ने बताया कि चोरों ने फायर प्रूफ अलमारी को भी तोड़ने का काफी प्रयास किया है। बदमाशों ने कार्रवाई को अंजाम देने के लिए अलमारी के आगे लगी हुई लोहे की चादर को भी तोड़ दी। बैंक अधिकारी ने कहा कि बैंक में ना तो रात के लिए कोई गार्ड है और ना ही दिन के लिए।’’ मनमोहनभारद्वाज, बैंक मैनेजर

पुलिस ने बैंक के अंदर लगे

पुलिसने बैंक के अंदर लगे सीसीटी कैमरों की फुटेज को देखना चाहा, परंतु रात को साढ़े आठ बजे की कोई भी रिकॉर्डिंग उसमें नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि चोरी करने से पहले चोरों को बैंक की सारी जानकारी थी। तभी पहले बैंक के बाहर से अंदर की बिजली की सप्लाई बंद की गई और बाद में सभी सीसीटीवी की दिशा बदल दी गई। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक रोहताश ने बताया कि बैंक मैनेजर की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।