- Hindi News
- टेस्ट ड्राइव के लिए निकली कार से टकराया कैंटर, तीन मैकेनिक घायल
टेस्ट ड्राइव के लिए निकली कार से टकराया कैंटर, तीन मैकेनिक घायल
कारकी टेस्ट ड्राइव पर जा रहे मैकेनिकों की कार जींद बाईपास पर एक कैंटर से टकरा गई। हादसे में कार में सवार तीन मैकेनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां से तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया।
जीटी रोड स्थित एक कार एजेंसी में सर्विस के लिए आई मारुति रिट्ज कार की सर्विस करने के बाद एजेंसी के मैकेनिक फौरमैन संदीप, सर्विस एडवाइजर पवन कुंडू प्रदीप जींद रोड पर कार की टेस्ट ड्राइव ले रहे थे। हरियाणा वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के गेट के सामने कर सामने से रहे कैंटर से टक्करा गई। हादसे के बाद राहगीरों ने घायल मैकेनिकों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कार प्रदीप कुमार के परिवार के सदस्य की है। वह एक दिन पूर्व ही कार को एजेंसी में सर्विस के लिए लाया था।