- Hindi News
- हाउसिंग बोर्ड : गेट नंबर 6 के बंद होने के मामले की आज होगी सुनवाई
हाउसिंग बोर्ड : गेट नंबर 6 के बंद होने के मामले की आज होगी सुनवाई
हिसार | हाउसिंगबोर्ड के गेट नंबर 6 को बंद करने का मामला मंगलवार को भी प्रशासन हल नहीं कर सका। अब मामले की सुनवाई बुधवार दोपहर को होगी। जिस तरह से लगातार प्रशासन मामले को लंबा खींच रहा है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पेचीदा मामले के समाधान ने प्रशासन के भी पसीने छुड़वा रखे हैं। उधर, अर्बन एस्टेट के लोग भी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोगों की गेट की दीवार हटाने की बात का समर्थन कर रहे हैं। प्रशासन के साथ लगातार 6 बैठकें भी मामले को परवान नहीं चढ़वा सकी। जब तक मामले का निपटान नहीं हो जाता हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के बच्चों अौर अर्बन एस्टेट के बुजुर्गों को इस मामले में पीसना पड़ रहा है। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानियां हो रही है तो बुजुर्गों को मॉर्निंग वाक और योगाभ्यास छूट गया है।