- Hindi News
- सीए छात्रा से छेड़छाड़ मामला : पीड़िता पक्ष के लोगों पर केस दर्ज
सीए छात्रा से छेड़छाड़ मामला : पीड़िता पक्ष के लोगों पर केस दर्ज
हिसार | सीएकी छात्रा के साथ उसके सहपाठी द्वारा बहाने से कमरे पर बुलाकर बदसलूकी करने के मामले में नया मोड़ गया है। अब पुलिस ने मामले में पीड़िता के पिता और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, लड़की पक्ष ने मामले में समझाैते के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार आरोपित आशुतोष को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया।
डीएसपी जयपाल सिंह का कहना है कि फिलहाल जांच जारी है। लड़के पक्ष का आरोप है कि लड़की के पिता और भाई ने आशुतोष को उसके कमरे से उठाकर उसके साथ मारपीट की। इस पुलिस ने लड़के का मेडिकल कराया है। गौरतलब है कि सीए की एक छात्रा को अपने सहपाठी अभिषेक से नोट्स लेने थे। इस पर छात्रा ने अभिषेक से फोन पर बात की। इस पर छात्रा ने अभिषेक को नोट्स लेकर अभिषेक को परिजात चौक पर बुलाया। छात्रा का आरोप है कि अभिषेक ने नोट्स ढूंढने का बहाना बनाकर उसे कमरे पर बुला लिया।