हादसे में घायल बाइक सवार की मौत
हिसार | सोमवारशाम सड़क हादसे में घायल बाइक सवार व्यक्ति की मंगलवार तड़के मौत हो गई। व्यक्ति शहर के निजी अस्पताल में उपचाराधीन था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि हादसे में खेड़ी निवासी 40 वर्षीय रणबीर की मौत हो गई। रणबीर हिसार अनाज मंडी में मेहनत मजदूरी करता था। वह सोमवार को काम खत्म करके घर जा रहा था। इसी बीच गांव ढंढूर के पास पहुंचने पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।