- Hindi News
- आप के नेता बोले, दिल्ली में उम्मीदें पूरी करें
आप के नेता बोले, दिल्ली में उम्मीदें पूरी करें
दिल्लीमें आम आदमी पार्टी की ऐेतिहासिक जीत को हिसार के पार्टी नेताओं ने उम्मीद से ज्यादा बताया है। उनका मानना है कि दिल्ली की जनता ने पीएम नरेंद्र मोदी के वायदों और कामों का विश्लेषण करने के बाद अरविंद केजरीवाल पर भरोसा जताया है। दिल्ली में भाजपा की हार का कारण नकारात्मक प्रचार रहा। केजरीवाल को पहले दिल्ली की उम्मीदों को पूरा करना चाहिए, फिर पंजाब की तरफ रूख करना चाहिए। पहले दिल्ली में कामयाब सरकार देनी होगी। पंजाब में संगठन को मजबूत भी करना होगा।
मिशन विस्तार अब तेजी से चलेगा : विजय गुप्ता
पार्टीके जिला संयोजक विजय गुप्ता का कहना है कि दिल्ली में सरकार बनने से हरियाणा और पंजाब में पार्टी मजबूत होगी। लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी ने मिशन विस्तार चलाया था, जो दिल्ली चुनाव आने से धीमा पड़ गया था। अब उसे तेजी से चलाएंगे। दिल्ली के साथ पंजाब और हरियाणा में संगठन को मजबूत करेंगे।
मोदी सरकार से हताश हुई जनता : एडवोकेट राजेश
पार्टीके नेशनल काउंसिल के सदस्य एडवोकेट राजेश जाखड़ का कहना है कि दिल्ली में भाजपा की हार और आप की ऐतिहासिक जीत के दो प्रमुख कारण रहे। एक तो लोग मोदी सरकार से हताश हो चुके थे। दूसरा, केजरीवाल की विश्वसनीयता ज्यादा है। जहां तक पंजाब की बात है तो चार सांसद है। पंजाब को पार्टी से उम्मीद भी है।
9 महीने पर भारी थे 49 दिन : अग्रवाल
पार्टीकी नेशनल काउंसिल के सदस्य राकेश अग्रवाल का मानना है कि नकारात्मक सोच रखने पर भाजपा को सर्वाधिक नुकसान हुआ। दूसरी तरफ आप पार्टी ने सुशासन देने का वादा करते हुए ईमानदारी से मेहनत की। केजरीवाल की 49 दिन की सरकार का मोदी की 9 महीने की केंद्र सरकार से बेहतर निकली।
दिल्ली एक दिन भी इंतजार नहीं करेगी : ख्यालिया
हिसारलोकसभा क्षेत्र से आप की टिकट पर चुनाव लड़ चुके पूर्व आयुक्त युद्धबीर सिंह ख्यालिया का कहना है कि दिल्ली में भाजपा को घमंड ले डूबा। देश की जनता ने चाय बेचने वाले नरेंद्र मोदी को दस लाख रुपये का सूट पहनने के लिए प्रधानमंत्री नहीं बनाया था। पार्टी को अब दिल्ली में वायदों को पूरा करके दिखाना होगा।
पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश वर्मा का कहना है कि दिल्ली चुनाव में भाजपा केवल अरविंद केजरीवाल को गालियां देने में लगी रही, जबकि विकास की कोई बात नहीं की। फिर 9 महीने की सरकार में भाजपा के वायदे झूठे साबित हो गए। अब पार्टी को पंजाब जाना चाहिए। पंजाब में पार्टी के मजबूत होने की पूरी संभावना है।