पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भिवानी का चौथा लाल फिर बनेगा दिल्ली का सीएम

भिवानी का चौथा लाल फिर बनेगा दिल्ली का सीएम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छोटीकाशी, भिवानी की माटी राजनीति के लिहाज से कुछ खास है। हरियाणा को सर्वाधिक तीन मुख्यमंत्री देने का गौरव भिवानी को है। अब उस जमीन का एक और लाल अरविंद केजरीवाल दिल्ली में फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने वाला है। वह 13 महीनों में दिल्ली के दूसरी बार सीएम बनने का रिकाॅर्ड बनाएंगे।

अरविंद से पहले भिवानी जिले से चौधरी बंसीलाल, मास्टर हुकम सिंह और बनारसीदास गुप्ता मुख्यमंत्री बन चुके हैं। इन तीनों ने हरियाणा में 15 साल से अधिक बरसों तक राज किया। चौधरी बंसीलाल ने सर्वाधिक तीन बार प्रदेश की बागडोर संभाली। बनारसीदास गुप्ता को दो बार और मास्टर हुकम सिंह को एक बार मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला। भिवानी से निकल कर दिल्ली पर राज करने वाले केजरीवाल पहले शख्स हैं। वैसे केंद्र सरकार में रहते हुए भिवानी के नेता दिल्ली में काम कर चुके हैं। खास बात यह है कि इन चारों नेताओं का छोटे से गांवों से ताल्लुक है, लेकिन लंबी राजनीतिक पारी खेल चुके हैं। गोलागढ़ के चौधरी बंसीलाल 1968 से लेकर 1999 तक करीब 12 साल सीएम रहे। मानहेरू गांव के रहने वाले बनारसीदास गुप्ता करीब डेढ़ साल तक मुख्यमंत्री रहे। उनके अलावा ढाणी फोगाट के रहने वाले मास्टर हुकम सिंह का मुख्यमंत्री के तौर सबसे कम 8 महीने का कार्यकाल रहा। भिवानी के खेड़ा गांव के केजरीवाल हरियाणा से बाहर प्रदेश की सत्ता संभालने वाले पहले शख्स बने।

कौन कब तक रहा सीएम

चौधरीबंसीलाल

22मई, 1968 से 30 नवंबर, 1975, 5 जुलाई, 1985 से 19 जून, 1987, 11 मई, 1996 से 1999 तक

बनारसीदासगुप्ता

1दिसंबर, 1975 से 30 अप्रैल, 1977, 22 मई, 1990 से 12 जुलाई, 1990

मास्टरहुकम सिंह

17जुलाई, 1990 से 21 मार्च, 1991 तक

अरविंदकेजरीवाल

दिल्लीमें 28 दिसंबर, 2013 से महज 49 दिन तक।

बनारसीदास

मा. हुकम सिंह

केजरीवाल

बंसीलाल