पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झूठी भाजपा के सफाए के लिए दिल्ली की जनता बधाई की पात्र : कुलदीप बिश्नोई

झूठी भाजपा के सफाए के लिए दिल्ली की जनता बधाई की पात्र : कुलदीप बिश्नोई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | हजकांके अध्यक्ष एवं विधायक कुलदीप बिश्नोई ने कहा है कि झूठी एवं षड्यंत्रकारी भाजपा का सफाया करने वाली दिल्ली की बहादुर जनता बधाई की पात्र है। भाजपा ने हरियाणा विस चुनाव की तरह ही दिल्ली में भी जनता को गुमराह करने के लिए हर पैंतरे को आजमाया, परंतु दिल्ली की जागरूक जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आई। बिश्नोई ने कहा कि अगर हरियाणा की जनता भी गत विधानसभा चुनाव में भाजपा की लोक लुभावनी झूठी बातों में आती और हजकां को विजयी बनाती तो प्रदेशवासियों को आज अपनी मांगों के लिए सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ता। सत्ता मिलते ही अपने वायदों को भुलाकर भाजपा ने प्रदेश के किसान, व्यापारी, कर्मचारियों पर अत्याचार शुरू कर दिए हैं।