पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सही मार्गदर्शन और इरादों से ही मिलती है सफलता : प्रो. धर्मेंद्र

सही मार्गदर्शन और इरादों से ही मिलती है सफलता : प्रो. धर्मेंद्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर | सीसवालरोड स्थित गुरु द्रोणाचार्य इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का शुभारंभ जीजेयू हिसार के डीन ऑफ कॉलेज प्रो. धर्मेंद्र कुमार, व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बजरंगदास गर्ग ने किया जबकि अध्यक्षता आदमपुर बहुतकनीकी संस्थान के मैनेजमेंट विभाग के एचओडी प्रो. विजेंद्र सिंह ने की। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि ने कहा कि इरादे मजबूत हों और सही मार्गदर्शन मिले तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है। इस दौरान प्राचार्या अमिता ग्रेवाल ने बताया कि विद्यार्थियों ने कन्या भ्रूण हत्या पर नाटक के माध्यम से कटाक्ष किया। कार्यक्रम में मंच संचालन दसवीं कक्षा के छात्र साहिल अंशिका ने किया। सर्वश्रेष्ठ अध्यापक का अवार्ड हिंदी अध्यापक बलवंत सिंह सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरस्कार मंजीत को दिया गया।