- Hindi News
- सिटी बस में पास मान्य करने के लिए अभाविप ने हस्ताक्षर अभियान चलाया
सिटी बस में पास मान्य करने के लिए अभाविप ने हस्ताक्षर अभियान चलाया
हिसार |अखिल भारतीयविद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने गवर्नमेंट कॉलेज में बस पास को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। विद्यार्थियों ने कहा कि सिटी बस में पास मान्य होने चाहिए कॉलेज टाइम पर बस चलनी चाहिए। इन सभी मांगों को लेकर अभाविप ने कॉलेज प्राचार्य डॉ. स्नेह नंदा को छात्र नेता विकास भारतीय, विजय, सीता बिश्नोई पूजा ने संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर एकता डिंपल, पूजा, सुनीता तेजस्वी, शिवांगी, दीक्षा, बाली, किरण, आरजू, नीलम, कविता, रेखा, नीलम, महेश,राहुल, प्रदीप, मनोज, ज्योति, अनिता, सपना, अंजू, सुमित, विकास, संदीप, लोकेश सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।