- Hindi News
- तबादला नीति को लेकर हुडा कर्मचारियों ने जताया रोष, 27 तक का अल्टीमेटम
तबादला नीति को लेकर हुडा कर्मचारियों ने जताया रोष, 27 तक का अल्टीमेटम
हिसार |हुडा मेंहो रहे तबादलों पर कर्मचारियों में रोष है। गुरुवार को हुडा के कॉम्प्लेक्स में मीटिंग करके कर्मचारियों ने आंदोलन की रणनीति तय की, जबकि सरकार को चेताते हुए स्पष्ट कहा कि कर्मचारियों को बेवजह परेशान किया गया तो हम प्रदेशस्तरीय आंदोलन करेंगे। बैठक की अध्यक्षता सर्कल प्रधान शमेशर सिंह धानिया ने की। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे कर्मचारियों को निशाना बना रही है जो अपंग कपल केस में आते हैं। प्रदेश सरकार की तरफ से 15 प्रतिशत परफोरमेंस अवॉर्ड दिया जाता था, उसे भी सरकार समाप्त करने की कोशिश कर रही है, जो अन्याय है। आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार हुडा प्रशासन ने 27 फरवरी तक उनकी मांगों का स्थायी समाधान नहीं किया तो राज्य स्तरीय आंदोलन शुरू किया जाएगा।