- Hindi News
- वार्ड 20 में दो घंटे में तीन ट्रॉली कचरा निकाला
वार्ड 20 में दो घंटे में तीन ट्रॉली कचरा निकाला
मदद ने शिक्षकों संग चलाया सफाई अभियान
शहरमें स्वच्छता अभियान का संदेश देने के लिए पार्षद हाथों में झाड़ू थामकर सड़कों पर उतर रहे हैं। गुरुवार को भास्कर मुहिम की पहल वार्ड-20 में पहुंची। वार्ड के पार्षद रेखा ऐरन और उनके पति नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन हनुमान ऐरन ने जनता के साथ घोड़ा फॉर्म रोड पर सफाई अभियान चलाया। दो घंटे तक चले अभियान के दौरान तीन ट्रॉली से अधिक कचरा इनकी टीम ने निकाला। शहर और वार्ड की जनता को सफाई के लिए जागरूक करने सुबह सवा दस बजे से अभियान शुरू हुआ।
अभियान की शुरूआत मिलेनियम वैक्वेंट हॉल से हुई। इसके बाद घोड़ा फॉर्म रोड पर करीब 600 मीटर दूर तक स्थानीय लोगों ने झाड़ू लगाया। दोपहर करीब 12.30 बजे तक अभियान चलाया गया। पार्षद रेखा ने बताया कि हमने अपने वार्ड में उन स्थानों को चिह्नित कर लिया है, जिन स्थानों पर कचरे के ढ़ेर लगे हुए हैं। ऐसे स्थानों पर हम दो-तीन दिनों बाद जेसीबी से कूड़ा उठवाएंगे। इसके बाद इन स्थानों पर भविष्य में कूड़ा नहीं डलने देंगे। हनुमान ऐरन ने बताया कि हमने नगर निगम में बात कर ली है, प्रति सप्ताह हम विशेष सफाई अभियान भी चलाया करेंगे।
आगे क्या: दो दिनों के अंदर सभी कूड़े के ढेर हटवाएंगे
मददसंस्था ने शिक्षकों की मदद से अभी सफाई अभियान चलाया है। संस्था के अध्यक्ष संजीव भोजराज ने बताया कि अभी संस्थान के परिसर से कचरा इकट्ठा किया। संजीव कहते हैं कि अगले दो-तीन दिनों के अंदर हम ट्रैक्टर ले जाकर यहां से पूरा कचरा भरवा कर लाएंगे।
सफाई अभियान में शिक्षकों में देखने लायक था उत्साह : संजीव भोजराज
^श्रवणएवं वाणी नि:शक्त कल्याण केंद्र में जब हमने अभियान शुरू किया तो शिक्षकों का उत्साह देखने लायक था। क्योंकि शिक्षकों से कदम से कदम मिलाकर साढ़े तीन घंटे तक जिस मेहनत से सफाई हमारे साथ की वह तारीफ के काबिल है।\\\'\\\' संजीवभोजराज, अध्यक्ष, मदद संस्था
वार्ड-20 में यूं तो सफाई कार्यों पर खुद पार्षद रेखा ऐरन उनके पति हनुमान ऐरन निगरानी रखे हैं। हालांकि जनता और स्थानीय दुकानदारों की सहूलियत के लिए पांच सदस्यीय सफाई कार्यों पर निगरानी के लिए कमेटी गठित की है। पार्षद ने बताया कि मैं और मेरे पति के अलावा तीन अन्य स्थानीय लोगों को कमेटी में शामिल किया है। हम सभी पूरे वार्ड में सप्ताह में भ्रमण करेंगे। जिन स्थानों पर भी गंदगी मिलेगी उन्हें खुद की निगरानी में साफ कराएंगे।
अभियान के दौरान ये रहे मौजूद
सफाईअभियान के दौरान नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन हनुमान ऐरन, वार्ड पार्षद रेखा ऐरन, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर शील कुमार कुंडू, सुमेश शर्मा, अवनींद्र बंसल, पंकज बुढ़ाकिया, वीरेंद्र वर्मा, दलवीर सिंह, नीतू ऐरन, इंद्राज वर्मा, अभिषेक गर्ग, डा.कृष्ण, भीमसेन अग्रवाल, शंकरलाल, हनुमान बिश्नोई आदि मौजूद रहे।
वाणी निशक्त कल्याण केंद्र में सफाई अभियान चलाते हुए मदद संस्था के पदाधिकारी और शिक्षक।
वाणी नि:शक्त कल्याण केंद्र में सफाई अभियान चलाते मदद संस्था के सदस्य।
घोड़ा फॉर्म रोड पर झाड़ू लगाते हुए नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन हनुमान ऐरन वार्ड-20 की पार्षद रेखा ऐरन अन्य स्थानीय लोग।
कैसे स्वच्छ बने
अपना हिसार
महाअभियान