पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शोध पत्र की संख्या बढ़ाने की बजाए उसकी गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए : प्रो. सहाय

शोध पत्र की संख्या बढ़ाने की बजाए उसकी गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए : प्रो. सहाय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार |जीजेयूके हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस की दो दिवसीय राष्ट्रीय काॅन्फ्रेंस विश्वविद्यालय के चौधरी रणबीर सिंह सभागार में गुरुवार को शुरू हुई। ‘व्यापार प्रबंधन’ विषय पर हो रही काॅन्फ्रेंस के मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता आईआईएम रायपुर के निदेशक प्रो. बीएस सहाय थे। प्रो. बीएस सहाय ने कहा कि शोध पत्र की संख्या बढ़ाने की बजाय गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर इमर्जिंग होरीजन इन बिजनेस मैनेजमैंट पुस्तक का विमोचन भी किया गया। उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. एमएस तुरान, हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस के निदेशक प्रो. एससी कुंडू, डीन काॅन्फ्रेंस की अध्यक्षा प्रो. ऊषा अरोड़ा, संयोजक डाॅ. टीका राम सह संयोजक डाॅ. खुजान सिंह उपस्थित थे।