पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस की पांच टीमों का गठन किया

पुलिस की पांच टीमों का गठन किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीनदिन पहले बिठमड़ा गांव में हुए हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक ने पांच टीमों का गठन किया है। पांचों टीमें अलग अलग जगहों पर आरोपियों की तलाश करने के लिए रवाना हो गई है। टीमों का गठन डीएसपी राजबीर सैनी के नेतृत्व में किया गया है। वहीं, पुलिस को अभी तक किसी भी आरोपी के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। पुलिस टीमें सिरसा, जींद, भिवानी और सिवानी के लिए रवाना हुई है। पुलिस को आरोपियों के बारे में कुछ गुप्त सूचना मिली है। इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बिठमड़ा में मंगलवार शाम को गांव के मौजूदा सरपंच ने अपने गुर्गों के साथ गांव के कृष्ण की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध में हिसार-टोहाना मार्ग को बंद कर दिया था। एसपी के आश्वासन पर हटे थे।