पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाजपतराय नगर में सफाई कर्मचारी नहीं डालेंगे कूड़ा

लाजपतराय नगर में सफाई कर्मचारी नहीं डालेंगे कूड़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्करन्यूज | हिसार

लाजपतरायनगर में सफाई कर्मचारी कूड़ा नहीं डालेंगे। यदि सफाई कर्मचारी व्यापारियों की बात मानकर कूड़ा डालते हैं तो व्यापारी रेहड़ी जब्त कर लेंगे। विभागीय अधिकारी कर्मचारियों से लापरवाही का कारण पूछेंगे। गुरुवार को यह फैसला नगर निगम में मेयर शकुंतला राजलीवाला और नगर सुधार मंडल के अफसरों से मुलाकात के बाद हुआ है। राजगुरु मार्केट, न्यू राजगुरु मार्केट, लाजपतराय मार्केट बिश्रोई मंदिर मार्केट के दुकानदार नगर सुधार मंडल के कार्यालय में पहुंचे और दुकानों के आसपास कूड़ा डालने के लिए चर्चा की। इस दौरान मनोज कुमार, राजू, वरुण आदि दुकानदार व्यापारी मौजूद रहे।

लाजपत राय नगर के व्यापारी मेयर शकुंतला राजलीवाला से वार्ता करते हुए।

हिसार | सफाईकर्मचारियों ने निगम के अधिकारियों काे चेतावनी देते हुए कहा कि यदि लंबित मांगों को पूरा नहीं किया गया तो सभी कर्मचारी टोकन हड़ताल पर चले जाएंगे। जिस दिन हड़ताल करेंगे, उस दिन सफाई कार्य ठप रहेंगे। धरने की अध्यक्षता उप प्रधान सुनील कुमार कागड़ा ने की। इस मौके पर नरेश कागड़ा, दयाराम, हितेश कुमार, जिले सिंह, बिशन सिंह चावरिया, मंगू राम, सत्यवान भट्टी आदि ने भी संबोधित किया।