विधायक के आने से हरकत में आए अधिकारी
घरोंमें सीवर लाइन लीकेज की समस्या पर पहले जनस्वास्थ्य विभाग के अफसर चक्कर कटवाते रहे। सुनवाई के नाम पर सीवर कनेक्शन अवैध बता दिए। स्थानीय जनता ने जब नाराजगी जताई तो हरकत में आकर विधायक डाॅ. कमल गुप्ता के साथ विभागीय अफसर गुरुवार को मुआयना करने पहुंचे।
भगत सिंह चौक स्थित बाजार गोविंदगढ़ में बाबू पतंग वाले की गली में शहर विधायक, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता जसवंत सिंह एसडीओ देशराज को मौके पर बुलाकर ले गए।
स्थानीय जनता ने पिछले छह माह से विभाग में की जा रही शिकायतों का हवाला दिया। लाइनों के रिसाव से घरों में रहीं दरारों और तमाम समस्याओं से भी रूबरू कराया। स्थानीय जनता की बात सुनकर विधायक ने विभागीय अफसरों से मौके पर समस्या के निस्तारण के लिए काम कराने को कहा। विधायक और जनता को आश्वस्त करते हुए कार्यकारी अभियंता ने तीन दिनों के अंदर सीवरेज लाइन को दुरूस्त कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूपवाला, प्रवीण जैन, शहरी मंडल अध्यक्ष महाबीर जांगड़ा, सब्जी मंडी मंडल अध्यक्ष सुनील वर्मा, शहरी महामंत्री नरेंद्र मदान आदि मौजूद रहे।
भगत सिंह चौक के निकट बाबू पतंग वालों की गली में सीवर लाइन लीकेज की जानकारी लेने पहुंचे शहर विधायक डाॅ. कमल गुप्ता।