- Hindi News
- लुवास: पांच डायग्नोस्टिक लैब का प्रस्ताव खारिज
लुवास: पांच डायग्नोस्टिक लैब का प्रस्ताव खारिज
लालालाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय की तरफ से प्रदेश के पांच शहरों में डायग्नोस्टिक लैब खोलने के प्रस्ताव को बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की हरी झंडी नहीं मिल सकी। सात-सात करोड़ की लागत से बनने वाली लैब वाले प्रोजेक्ट को बोर्ड के सदस्यों ने सिरे से खारिज कर दिया।
लुवास की बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की दो दिन पहले चंडीगढ़ में बैठक हुई थी। इसमें लुवास की प्रबंधन की तरफ से कई प्रस्ताव दिए गए थे। जिसमें से अधिकतर को बोर्ड मैंबर के सदस्यों ने सहमति के बाद उन्हें स्वीकृति दे दी, लेकिन बोर्ड बैठक में प्रबंधन को एक बड़ा झटका भी लगा है। दरअसल, लुवास प्रबंधन काफी समय से प्रदेश के पांच शहरों में डायग्नोस्टिक लैब खोलने के मूड में था। इसके लिए लुवास ने प्रस्ताव भी तैयार कर लिया था। एक लैब के निर्माण का अनुमानित बजट सात करोड़ रुपये रखा गया था। लुवास प्रबंधन ने बोर्ड के सामने अपना प्रस्ताव रखा, जिसे बोर्ड मैंबर ने सिरे से खारिज कर दिया। प्रस्ताव खारिज होने से लुवास प्रबंधन की सारी उम्मीदें टूट गई हैं।लुवास प्रबंधन ने अत्याधुनिक तकनीक की इन लैब के लिए प्रस्ताव में सात-सात करोड़ का बजट तैयार किया था। पांचों लैब का कुल खर्च 35 करोड़ रुपये बैठ रहा है। सूत्रों की मानें तो सरकार के पास अभी धन की कमी है।
^प्रदेश में पांच नई डायग्नोस्टिक लैब के निर्माण के लिए बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली। -डॉ.प्रदीप कुमार, रजिस्ट्रार लुवास
प्रदेश के इन शहरों में थी लैब बनाने की योजना
लुवासप्रबंधन की अभी तक प्रदेश में इस तरह की दो ही लैब हैं। एक लैब लुवास विश्वविद्यालय के अंदर और दूसरी करनाल में है। प्रस्ताव में दर्शाया गया था कि करनाल लैब को अच्छे तरीके से डेवलप किया जाएगा, जबकि अम्बाला, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद और सिरसा में चार नई लैब बनाई जाए।
पशुकी हर बीमारी का इलाज होता संभव
इनलैब को पूरी तरह से उच्च स्तरीय तकनीकों से लैस बनाया जाता, जिसमें पशुओं की हर बीमारी का इलाज संभव हो सके। इसके अलावा पशुपालकों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक भी किया जाता।