पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 2403 युवकों में से 203 दौड़ में पास

2403 युवकों में से 203 दौड़ में पास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यू पुलिस लाइंस में खुली भर्ती, 10 युवक बीम दो चेस्ट में फेल हो गए

भास्करन्यूज | हिसार

न्यूपुलिस लाइंस में चल रही सेना भर्ती में गुरुवार को एजुकेशन हवलदार की भर्ती की गई। अम्बाला हेड ऑफिस से 2403 युवकों को कॉल लेटर भेजे गए थे, लेकिन भर्ती में 1325 ही पहुंचे। फिजिकल फिटनेस के बाद मात्र 191 अभ्यर्थियों को ही मेडिकल के लिए चुना गया। भर्ती निदेशक कर्नल वाईसी लाेहूमी ने बताया कि सुबह पांच बजे पुलिस लाइंस ग्राउंड में युवकों की एंट्री शुरू कर दी गई थी।

सात बजे तक 1325 युवक की भर्ती में पहुंचे, जबकि अम्बाला हेड ऑफिस से 2403 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेज गए थे। शुरुआती फिजिकल फिटनेस में 11 युवक बाहर हो गए। दौड़ में 1314 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिसमें 203 ही पास हो सके। इसके बाद 10 अभ्यर्थी बीम और दो चेस्ट में फेल हो गए। कुल मिलाकर मेडिकल तक मात्र 191 अभ्यर्थी ही पहुंच सके। सेना अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में भर्ती प्रक्रिया को शांतिपूर्ण कराया।

भर्ती निदेशक के अनुसार बुधवार और गुरुवार को हुए मेडिकल में 278 अभ्यर्थी फिट हुए, जबकि 219 अनफिट पाए गए। बाकी बचे अभ्यर्थियों का मेडिकल चल रहा है। उम्मीद है कि शनिवार शाम तक सभी अभ्यर्थियों का मेडिकल हो जाएगा।

आज एजुकेशन हवलदार की भर्ती

शुक्रवारको भी एजुकेशन हवलदार की भर्ती होगी। एजुकेशन हवलदार के लिए 1073 युवकों को सेना ने कॉल लेटर भेजे हैं। इसके अलावा धर्मगुरु पद के लिए 1274 युवकों को बुलाया गया है। सेना अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार को भर्ती में दौड़ की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी।

सेना भर्ती में दौड़ लगाते युवक।