पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवती को बेचने के लिए धर्म बहन बनाकर लाई थी

युवती को बेचने के लिए धर्म बहन बनाकर लाई थी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसरसे शादी का झांसा देकर हिसार में एक लाख रुपये में भेजी गई युवती को गिरोह की महिला धर्म बहन बनाकर हिसार लाई थी। सबसे पहले उसे कैमरी रोड पर किराये के कमरे पर रखा गया था। पीड़ित ने बताया कि वह काफी समय से अमृतसर के एक गुरुद्वारा में सेवादार के रूप में काम कर रही है। करीब 6 महीने पहले गुरुद्वारा में अारोपी कर्मजीत कौर और राजबाला अपने अन्य साथियों के साथ आई थी। यहीं पर पीड़ित की कर्मजीत कौर और राजबाला से मुलाकात हो गई। बाद में कर्मजीत कौर और राजबाला कई बार गुरुद्वारा में गए और धीरे-धीरे इन्होंने युवती के साथ अच्छे संबंध बना लिए। पुलिस ने बताया कि राजबाला ने कर्मजीत को धर्म बहन बना रखा है।

पुलिसके पास पहुंची युवती

पीड़ितने पुलिस को बताया कि राजबाला की भानजी की शादी हांसी में हुई है। उसकी भानजी के मकान के पास भारतभूषण की कपड़ों की दुकान है। भारतभूषण ने राजबाला की भानजी से शादी करवाने के लिए कहा। इसके बाद भानजी ने अपनी मौसी राजबाला से भारतभूषण के लिए कोई लड़की खोजने की बात कही। राजबाला ने गुरुद्वारे में सेवादार युवती से भारतभूषण की शादी कराने की बात छेड़ी। इसके बाद सभी आरोपी युवती को अच्छा परिवार और अन्य तरह के लालच देकर 17 जनवरी को हिसार लेकर अा गए। दो दिन बाद आरोपियों ने मिलीभगत से युवती की शादी भारतभूषण से करा दी। बाद में युवती के ससुराल जाने के करीब 7 दिन बाद उसे बेचने का शक हुआ। इस पर उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब 12 साल पहले उसके माता-पिता की मौत हो गई थी। घर में उसका कोई परिजन नहीं था। कोई कमाने वाला नहीं होने के कारण उसने एक गुरुद्वारा में सेवा करनी शुरू कर दी। वह यहां दिनभर आने जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में लगी रहती। अब पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने मुझे विश्वास में लेकर मेरे साथ धोखा किया है। वहीं मामले में पुिलस जांच में जुट गई है।

युवती बोली-किराये के कमरे में होती थी सौदेबाजी

युवतीको बेचने की कहानी एक किराये के कमरे से शुरू हुई। पुलिस ने बताया कि माॅल रोड पर घर होने के बावजूद राजबाला ने कैमरी क्षेत्र में ही एक कमरा किराये पर ले रखा था। आरोपिता ने पीड़ित की पहली मुलाकात भारतभूषण से इस कमरे पर ही कराई थी। युवती को जब अपनी ससुराल में उसे बेचने का शक हुआ तो वह हांसी से सीधी उसी कमरे पर गई। लेकिन जब वह कमरे पर पहुंची तो राजबाला यहां से जा चुकी थी। कई दिनों तक कमरे में रहने के बाद जब राजबाला वापस नहीं आई तो पीड़ित ने सारे मामले की जानकारी मकान मालिक को दी। इस पर मकान मालिक पीड़ित को मंगाली पुलिस चौकी ले गया और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।