पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम विंडो पर अभी एक भी शिकायत का समाधान नहीं

सीएम विंडो पर अभी एक भी शिकायत का समाधान नहीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएमविंडो पर भी शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं हो रही है। प्रदेश में 25 दिसंबर से सीएम विंडो की सेवा सभी जिलाें में शुरू हुई। फरियादियों को एक सप्ताह से 30 दिन के अंदर शिकायत का समाधान होने का आश्वासवन मिला। समस्या के समाधान की उम्मीद पर हजार से ज्यादा फरियादी लघु सचिवालय स्थित सीएम खिड़की पर अपनी दरख्वास्त लगा चुके हैं। लेकिन अभी तक एक भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।

जिला उपायुक्त डॉ. चंद्र शेखर खरे ने अधिकारियों की बैठक लेकर तुरंत प्रभाव से इन शिकायतों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। बैठक के बाद उपायुक्त के आदेशों को विभागीय अधिकारियों ने दरकिनार कर दिया। जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 1050 शिकायतों में से एक का निवारण भी संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर से नहीं किया गया। वहीं, डॉ. उपायुक्त चंद्र शेखर खरे ने कहा कि परेशानियों का सामधान होगा।

3

फरियादी: प्रदीप,निवासी:हांसी,शिकायत:अलॉटऑटो मार्केट में शिफ्ट करवाने के लिए

क्याकहना है: अबतक कोई सुनवाई नहीं हूं। शिकायत विभाग को भेजकर सीएम साह्ब जवाब मांगना अधिकारियाें से भूल जाते हैं। जिसका फायदा अधिकारी समाधान में देरी कर उठा रहे हैं। मैं सीएम विंडो से कतई संतुष्ट नहीं हूं।

5

फरियादी: नरेंद्रशर्मा पार्षद

पता:आजादनगर, हिसार

शिकायत:गलीचौड़ी करने और पेयजल सीवर लाइन डालने के लिए।

क्याकहना है: अबतक कोई अधिकारी गलियों की सुध लेने आया है। अधिकारियों को अपनी मनमानी करनी है तो फिर इस ढकोसले का क्या फायदा।

4

फरियादी: रूपराम,गांव:चुलीबागड़ियान

शिकायत:पुलिसकी मदद से अवैध तरिके से बाइक उठाने के लिए।

क्याकहना है: पांचमाह पहले पुलिस के पास जब शिकायत लेकर गया था तो भी कोई समाधान नहीं हुआ। सीएम साहब ने भी मामले की जांच पुलिस विभाग को दी तो जरूर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

2

फरियादी: जयसिंहपूनिया,

निवासी:अमरदीपकॉलोनी, हिसार

शिकायत:गलियोंमें सीवर स्ट्रीट लाइट

क्याकहना है: मैंने9 फरवरी को रिमांइडर भी सीमए के नाम डाला है। मुझे नहीं लगता समस्या का समाधान होगा। सीएम विंडो फायदेमंद नहीं लगी है।

1

1. फरियादी:धर्मवीरसिंह, गांव: हांसी

शिकायत:मनरेगावितरण में सरपंच के अपने चहेतों को रुपये देकर घपला करने के लिए।

क्याकहना है : मैंपिछले डेढ़ माह से समस्या के समाधान के लिए चक्कर काट रहा हूं। पर कार्रवाई नहीं की गई।