पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन भवन के सामने खड़ी कार से नकदी सहित अन्य सामान चोरी

अग्रसेन भवन के सामने खड़ी कार से नकदी सहित अन्य सामान चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार| अग्रसेनभवन के सामने खड़ी एक कार को मास्टर चाबी से खोलकर चोरों ने कार से हजारों की नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले में एक युवक को गिरफ्तार करके गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने बताया कि फतेहाबाद के भूना निवासी सुनील आजादनगर में अपने किसी रिश्तेदार के यहां शादी में अाए हुए थे। मंगलवार को अग्रसेन भवन में शादी समारोह था। वह अपनी कार भवन के सामने लॉक करके समारोह में चले गए। जब वे भवन से बाहर आए तो उनकी कार की खिड़कियां खुली हुई थी। सुनील ने बताया कि चोर उनकी कार से 4500 रुपये की नकदी सहित मोबाइल की बैटरी और सामान से भरा एक बैग चोरी कर ले गया। बाद में मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना को अंजाम देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।