- Hindi News
- घर के बाहर पोस्टर लगाने पर 74 लोगों को नोटिस
घर के बाहर पोस्टर लगाने पर 74 लोगों को नोटिस
घर के बाहर पोस्टर लगाने पर 74 लोगों को नोटिस
भास्कर न्यूज | हिसार
नारनौंदविधानसभा क्षेत्र के गांव बास में 74 लोगों को आचार संहिता के उल्लंघन पर नोटिस जारी किए गए हैैं। रिटर्निंग अधिकारी बीएस चहल ने बताया कि फ्लाइंग स्क्वायड टीम नंबर तीन के अधिकारी कुलबीर वर्मा ने 27 एवं 28 सितंबर को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने पर बास के 74 व्यक्तियों को नोटिस जारी किए हैं।
इन लोगों ने अपने घरों के बाहर पोस्टर, बैनर और झंडे आदि लगा रखे थे। नोटिस में इन सभी व्यक्ति को 48 घंटों के अंदर इन्हें हटाने के आदेश दिए हैं, अन्यथा इन व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार एफआईआर दर्ज करवाकर कार्रवाई की जाएगी।