पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवरात्र में उपासना, मंत्र, जाप अनुष्ठान महत्वपूर्ण : पांडेय

नवरात्र में उपासना, मंत्र, जाप अनुष्ठान महत्वपूर्ण : पांडेय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार|रामपुरा मोहल्लास्थित गीता भवन में नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष्य में चल रही राम कथा के चौथे दिन रविवार को पंडित रामचंद्र पांडेय ने नवरात्र के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नवरात्र वर्ष में दो बार आता है। शारदीय और बासंतिक नवरात्र, दोनों के नाम ऋतु के अनुसार है। इस दिनों ने उपासना, मंत्र, जप, पूजा-पाठ, अनुष्ठान का महत्व है। उन्होंने कहा कि संयम नियम से शांत चित प्रात: से रात्रि विश्राम तक ईश्वर की आराधना करने से जीवन सुखी तथा परलोक में सदगति मिलती है। यह धर्म का लक्षण भी है। वेद निहित कर्म ही धर्म है, उसके विपरीत जो भी कर्म करते हैं वह अधर्म ही कहा जाएगा।