पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विस में हांसी का प्रतिनिधित्व करेंगे लोहान : दुष्यंत चौटाला

विस में हांसी का प्रतिनिधित्व करेंगे लोहान : दुष्यंत चौटाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उम्मीद

इनेलोसंसदीय दल के नेता एवं हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी उमेद सिंह लोहान भारी बहुमत से जीत हासिल करके विधानसभा में पहुंचेंगे। लोहान को हांसी विधानसभा क्षेत्र से सबसे सशक्त उम्मीदवार है। पूरे प्रदेश में इनेलो को मिल रहे समर्थन से जाहिर है कि अगली सरकार इनेलो की होगी और हांसी का नुमाइंदा इनेलो का ही होगा।

वह रविवार को गांव मुंढाल बांडाहेड़ी, सोरखी, भाटोल जाटान, खरकड़ा, जीतपुरा, मेहंदा, गढ़ी, थुराना, कुंभा, जमावड़ी, गगनखेड़ी, भाटला, चैनत घिराय आदि गांवों में लोहान के समर्थन में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण किसानों की हालत आज प्रदेश में बद से बदतर हो गई है। उन्हें समय पर बिजली मिल रही है और ही सिंचाई के लिए पानी। वहीं फसलों के उचित भाव मिलने के कारण किसान आज कर्ज के बोझ तले निरंतर दबता जा रहा है। इनेलो प्रत्याशी लोहान ने कहा कि इनेलो ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां 36 बिरादरी को सम्मान दिया जाता है।