पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों को फसल का पूरा दाम दिलाएंगे : कैप्टन

किसानों को फसल का पूरा दाम दिलाएंगे : कैप्टन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोजगार के साथ धांधली को खत्म करेगी इनेलो : गंगवा

सबसे पहले पेयजल समस्या को दूर करेंगे : हरिसिंह

भ्रष्टाचारियों के खिलाफ करेंगे कार्रवाई : अनूप

भाजपाके वरिष्ठ नेता एवं प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु ने कहा है कि किसानों के हितों के लिए भाजपा दृढ़ संकल्पित है। प्रदेश में भाजपा की सत्ता आने पर किसानों से किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने देगी और उनकी फसल का पूरा दाम भी देगी।

वह रविवार को गांव कापड़ो, सुलचानी, कागसर और नारनौंद में जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान को जब प्राकृतिक आपदा की मार पड़ी तो कुछ दिन पहले ही केंद्र में सत्ता संभालने वाली भाजपा सरकार ने किसानों को राहत देने का काम किया। प्रदेश का किसान सूखे से मर रहा था, लेकिन सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस ने आज तक किसानों को सूखा का मुआवजा नहीं दिया है। कैप्टन ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने गिनती के बचे चंद दिनों में बिचौलियों के माध्यम से किसानों को बर्बाद करने पर तूली है। इस मौके पर महाबीर शर्मा चेयरमैन, राजेंद्र लांबा, कुलदीप कापड़ो चेयरमैन, राजेश श्योराण, सतबीर सिंह, राजेंद्र, सुदर्शन खर्ब, बीरसिंह गोस्वामी आदि मौजूद थे।

इनेलो प्रत्याशी रणबीर सिंह गंगवा

मास्टर हरिसिंह को पगड़ी पहनाकर स्वागत करता ग्रामीण।