पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ. कर्ण सिंह को जयकुमार जैन ने पुस्तकें भेंट की

डॉ. कर्ण सिंह को जयकुमार जैन ने पुस्तकें भेंट की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | जम्मूकश्मीर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. कर्ण सिंह को साहित्यकार जयकुमार जैन ने दिल्ली स्थित निवास पर अपनी साहित्यिक पुस्तकें, संकलित पत्र बाबू महाबीर प्रसाद जैन, शिवराम जिंदल की जीवनियों पर आधारित साहित्यिक पुस्तकें भेंट कीं। नागोरी गेट स्थित चटर्जी स्मारक पुस्तकालय के सचिव जयकुमार जैन को डॉ. सिंह ने अपने निजी संग्रह से पुस्तकें भी भेंट की। डॉ. सिंह ने चटर्जी पुस्तकालय सर्वोदय भवन की स्मारिकाएं पाकर संस्थाओं के गैर सरकारी तौर पर संचालित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर आई जे नाहर की नई प्रकाशित कृत्ति ‘ना धंधा फुर्सत’ का भी डॉ. सिंह ने विमोचन किया। सुशील बुडाकोटी अन्य की उपस्थिति रही।