100 बच्चों के बीच बांटीं जैकेट्स
हिसार | विद्यार्थीसहायता कोष की राशि से राजकीय विद्यालय में बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म जैकेट्स वितरित की गई। प्राचार्य स्नेह चंदा ने बताया कार्यक्रम में 100 बच्चों को जैकेट्स दी गई, जिसमें 50 लड़के 50 लड़कियां शामिल है। इस अवसर पर प्रोफेसर केसी शर्मा, प्रोफेसर विवेक भारती, प्रोफेसर एसके शर्मा, प्रोफेसर के धवन प्रोफेसर खेमचंद महता उपस्थित रहे।