- Hindi News
- मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के प्रधान बने दीनानाथ
मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के प्रधान बने दीनानाथ
हिसार | हरियाणागवर्नमेंट पीडब्लूडी मेकेनिकल वर्कर्स यूनियन की सिंचाई शाखा की आम सभा सोमवार को मधुबन पार्क में हुई। इसमें कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श के बाद ब्रांच की नई कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में दीनानाथ को प्रधान, होशियार सिंह खान को सचिव, बलवंत सिंह को कोषाध्यक्ष, भगवान सैनी को वरिष्ठ उपप्रधान, राधेश्याम सतबीर सिंह को उपप्रधान, सुनील फोरमैन को सहसचिव, रामेश्वर को ऑडिटर, भाग सिंह को प्रचार सचिव रामेश्वर को संगठन सचिव चुना गया। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में मेकेनिकल यूनियन के प्रांतीय सहसचिव सुरेंद्र मान, जिला प्रधान चंद्र प्रकाश नागर, जिला सचिव सूरजप्रकाश भाटिया, जगदीश बिश्रोई, सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान दीपक लोट सचिव अशोक सैनी, ब्रांच चेयरमैन रणधीर बामल उपस्थित रहे। सभी कर्मचारी 11 दिसंबर को जाट धर्मशाला में होने वाले सर्व कर्मचारी संघ के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।