- Hindi News
- बनभौरी में हुए कराटे कप में 8 ने स्वर्ण पदक जीते
बनभौरी में हुए कराटे कप में 8 ने स्वर्ण पदक जीते
बरवाला | गांवबनभौरी के एसआरएम जय माता सीनियर सेकंडरी स्कूल में सूरज स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वावधान में दूसरा बरवाला कराटे कप हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 180 खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयनित खिलाड़ी 13 दिसंबर को हिसार में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कोच हरीश ठाकुर की देखरेख में प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में हेमंत कौशिक जूनियर वर्ग में यक्षदेव ने चैंपियन ट्राफी अपने नाम की। वहीं महिला वर्ग में मीनू जाखड़ ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। लड़कों में नीरज, अमन, दीपक सोनू ने स्वर्ण पदक जीते। लड़कियों के विभिन्न वर्ग में अंकुश, अनुपम, सन्नी सोनिया ने गोल्ड मेडल हासिल किया। विजेताओं को भारती एजुकेशन के निदेशक साधुराम जाखड़ एसआरएम स्कूल की निदेशक बबीता मलिक ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर योगराज शर्मा, सुरेंद्र कौशिक, सत्यवान चाहार, सोनू कौशिक, रजत जैन, अजय सैनी, बसंत सैनी, विजय अग्रवाल आदि उपस्थित थे।