पेयजल सीवर लाइन डलवाने की मांग
पेयजललाइन सीवर लाइन डलवाने की मांग को लेकर नागरिक मंच के उपप्रधान इंद्र सिंह बामल और जयसिंह पूनिया के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल मंगलवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग डिवीजन नंबर तीन के कार्यकारी अभियंता से मिला।
सचिव जयसिंह पूनिया ने बताया कि नागरिक मंच की ओर से लंबे आंदोलन के बाद कैमरी रोड की अमरदीप कॉलोनी, गीता कॉलोनी, महेश नगर सहित लगभग दस छोटी बड़ी कॉलोनियों में पीने के पानी का बजट पास होने पर पेयजल लाइनें डालने का काम अमरदीप कॉलोनी में शुरू किया। कुछ क्षेत्रों में लाइनें बिछाई भी गईं, लेकिन नई सरकार के आने के बाद काम बंद कर दिया गया था। उस कार्य को दोबारा शुरू करवाने सीवर लाइनें डलवाने के लिए बजट बनवाने को लेकर शिष्टमंडल ने कार्यकारी अभियंता से बातचीत कर उन्हें समस्या से अवगत कराया। कार्यकारी अभियंता ने नागरिक मंच के शिष्टमंडल को जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया हैं। इस अवसर पर इंद्र सिंह बामल, जयसिंह पूनिया, चंदगीराम, कृष्ण कुमार अग्रवाल, दिनेश सिवाच अशोक कुमार वाधवा मौजूद थे।