पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंटर ने मारी कार को टक्कर दो महिलाओं सहित पांच घायल

कैंटर ने मारी कार को टक्कर दो महिलाओं सहित पांच घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीरोड पर कैंटर और कार की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। सभी घायल सिरसा के रहने वाले हैं। हादसे के समय सभी इंडिगो कार में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे।

हादसा सवेरे दिल्ली रोड पर ढाणा के समीप हुआ। सिरसा के जगन्नाथ और उनके परिवार के लोग कार में सवार होकर दिल्ली की तरफ जा रहे थे। ढाणा के समीप सामने से रहे कैंटर ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए तत्काल यहां सिविल अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हिसार रेफर कर दिया गया। चिकित्सक के अनुसार घायलों को अधिक चोट लगी थी। घायलों में जगन्नाथ के अलावा सतीश, कृष्ण लाल, सुजाता और वीना शामिल हैं। उन्हें हांसी की सब्जी मंडी में रहे कारोबारियों ने अस्पताल में पहुंचाया। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग परिवार की एक महिला को दिल्ली के किसी अस्पताल में चैकअप कराने ले जा रहे थे। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

उधर, हिसार चुंगी के समीप एक सड़क हादसे में सहकारी विभाग के सेवानिवृत्त अधीक्षक रमेश सेठी घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बताया गया है कि सेठी सवेरे रेलवे रोड पर स्थित शहीद हुक्मचंद जैन स्मृति पार्क में सैर करके स्कूटी पर सवार होकर निरंकारी रोड पर स्थित अपने आवास पर लौट रहे थे। हिसार चुंगी पर उन्होंने जैसे ही सड़क पार करने का प्रयास किया, तभी एक वैन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।