- Hindi News
- गाड़ी चालक की समझदारी से टली हत्या की वारदात
गाड़ी चालक की समझदारी से टली हत्या की वारदात
क्रांतिचौक के पास स्थित एक खल-बिनौला की दुकान में इनोवा सवार आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर हजारों रुपये की नकदी सहित गल्ला उड़ा ले गए। दुकानदार सचिन मित्तल द्वारा शोर मचाने पर बदमाशों ने उस पर दो बार गोली चलाने का भी प्रयास किया। गनीमत रही कि गोली चलने से दुकानदार बच गया। पड़ोसियों ने पीछा करना चाहा तो बदमाश फायर करते हुए फरार हो गए। घटना मंगलवार रात करीब 8 बजे की है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात पौने 8 बजे अग्रोहा वालों की खल-बिनौला की दुकान में इनोवा सवार 7-8 बदमाश खल लेने के लिए आये। गाड़ी से 5 बदमाश उतरकर दुकान में आए और दुकानदार से खल का रेट पूछा। दुकानदार ने खल के कट्टे का रेट 820 रुपये बताया। जिसके बाद बदमाशों ने अंदर से खल दिखाने की बात कहते हुए दुकानदार पर पिस्तौल तानकर गोली चलाने का दो बार प्रयास किया। पिस्तौल को देखकर दुकानदार अंदर दीवार के पीछे भागकर छुप गया और शोर मचा दिया। इतने में बदमाश गल्ला उठाकर इनोवा गाड़ी में सवार हो गए। शोर को सुनकर पड़ोसी दुकानदारों ने गाड़ी का पीछा करना चाहा तो बदमाशों ने फायर कर दिया। घटना के बाद आसपास के दुकानदार लोग जमा हो गए और पुलिस को जमकर खरी खोटी सुनाई।
दुकानदारों का कहना था कि घटना की सूचना पुलिस को देनी चाही लेकिन थाने का फोन खराब होने से समय पर सूचना नहीं दी जा सकी। एसआई सीताराम और एएसआई कृष्ण कुमार ने दुकानदारों को समझाने का प्रयास किया। बाद में दुकानदार थाने में पहुंचे और थाना प्रभारी ओमप्रकाश से मिलकर बदमाशों को पकड़ने की मांग की। सूचना मिलते ही हिसार से डीएसपी हनुमान मौके पर पहुंचे। लेकिन दुकानदारों ने उनकी एक सुनी और रोष जताया।
चेतावनी : दुकानदार आज क्रांति चौक पर देंगे धरना
खुलासा : सीसवाल के इंद्र नैन की हत्या का था इरादा