कबड्डी की जिला टीम के लिए ट्रायल 11 को
हिसार | खंडउकलाना में हाल ही में हुई स्कूली खेल प्रतियोगिता में विजेता रही टीमों में से जिला स्तर की टीम के लिए ट्रायल 11 दिसंबर को होगा। इंद्रप्रस्थ सीनियर सेकंडरी स्कूल किनाला के प्रवक्ता कुलदीप सिंह ने बताया कि कबड्डी की जिला टीम के चयन के लिए हमारे स्कूल को चुना गया है। इसके तहत सुबह 10 बजे लड़कियों और 12 बजे लड़कों की टीम का ट्रायल लिया जाएगा।